PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (माध्यमिक संवर्ग ) के प्रदेश महामंत्री डॉ संतोष कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल नवागत अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक ) मनोज कुमार द्विवेदी से कार्यालय में मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। वार्ता के दौरान शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन, व्यावसायिक शिक्षकों की समस्या को प्रदेश महामंत्री डॉ शुक्ल ने रखा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तरप्रदेश (मा संवर्ग ) जनपद प्रयागराज के संयोजक शुभेन्दु मिश्र, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ पवन तिवारी, डॉ शिव ओम तिवारी, डॉ दिलीप अवस्थी, डॉ राजेश सिंह आदि लोग रहे..







