स्वामी शाडिल्य महराज ने राजा रघुराज प्रताप सिंह के बयान का किया समर्थन
कहा कि हिंदू समाज जात-पात में ना बंटे, नही तो खत्म हो जाए PRAYAGRAJ NEWS: श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज, श्रृंगवेरपर पीठाधीश्वर ने प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राजा रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के मुसलमानों को लेकर दिए गये बयान का आज समर्थन किया है। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामीनारायणाचार्य
शांडिल्य जी महाराज ने कहा है कि राजा भैया ने यह बिल्कुल सही कहा है कि अरब से कोई मुस्लिम नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अरब से जो मुस्लिम आए थे वह चले गए लेकिन जो तलवार के बल पर सलवार पहन लिए वह भारत में रह गए। उन्होंने कहा है कि राजा भैया ने शत प्रतिशत सही बात कही है। उन्होंने कहा है कि जो कायर थे और धर्म के प्रति निष्ठावान नहीं थे। वही मुसलमान देश में बचे हैं। उन्होंने कहा है कि जिन क्षेत्रों में हिंदुओं की आबादी कम हुई है और मुस्लिम आबादी बढी है वहां पर संविधान और कानून की लगातार अवहेलना हो रही है। स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने कहा है कि राजा भैया ठीक कह रहे हैं कि अगर मुस्लिमों की आबादी बढ़ जाएगी। तो यह संविधान को खत्म कर देंगे और शरिया कानून लागू करेंगे। शांडिल्य जी महाराज ने हिंदुओं को चेताते हुए कहा है कि अभी भी समय है हिंदुओं जाग जाओ, क्योंकि कश्मीर में क्या हुआ पश्चिम बंगाल में क्या होता था। पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं का क्या हुआ। यह बात किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जात-पात में बंटकर समापन की ओर जा रहा है इसलिए राजा भैया की अपील बिल्कुल सही है हम लोगों को जाति-पांति में बंटने के बजाय एकजुट होने की जरूरत है। तभी हम अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद से लड़ सकते हैं।







