JHANSI NEWS: महाराष्ट्र गणेश मंदिर प्रांगण स्थित सभागार में झाँसी नरेश श्रीमंत गंगाधर राव एवं महारानी लक्ष्मीबाई के विवाहोत्सव की 184वीं वर्षगांठ समारोह के आयोजन की रूपरेखा एवं दायित्व निर्धारण संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के सचिव श्री गजानन खानवलकर के नेतृत्व एवं सुश्री रजनी आग्वेकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य संयोजक श्री मनमोहन गेड़ा, संयोजक पीयूष रावत, मोहन नेपाली एवं गजानन खानवलकर ने समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी, अरविंद कुमार ओझा, अतुल अग्रवाल किल्पन, राम किशन निरंजन, राजेश राय, मुकेश सिंघल, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, राघव इंदापुरकर, मिलिंद देसाई, राहुल इंदापुरकर, अशोक अग्रवाल, संजय तलवलकर, निशिकांत भागवत, किशोर पोल, श्रीमती मनीषा खानवलकर, अमृता गुप्ता, श्रीमती माला महरोत्रा सहित बुंदेलखंड सेवा मंडल एवं महाराष्ट्र समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उज्ज्वल देवधर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुश्री रजनी आग्वेकर ने व्यक्त किया।





