MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के घंटाघर और तरकापुर वार्ड में नवनिर्मित सीसी सड़क का विधिवत पूजन अर्चन के बाद लोकार्पण किया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि घंटाघर के इस प्रमुख चौराहे के दोनों तरफ पटरियों का स्थिति ठीक नहीं थी,आवागमन में आम लोगों,ई रिक्शा आदि वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था,जनता की सहूलियत को देखते दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग कार्रवाई गई है,इसके साथ ही साधुवाडा गली में भी पंद्रहवें वित्त से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया है।तरकापुर मछली वाली गली में दो जगहों पर सीसी सड़क का निर्माण कर वार्डवासियो को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर डॉली अग्रहरि,सभासद राधेश्याम गुप्ता,बबलू सोनकर,अजय मोदनवाल,नागेश्वर तिवारी, राजेश कुमार,सनत केशरी, सत्यनारायण केसरवानी, मायाशंकर दुबे, शशांक टंडन, सतीश चंद्र सर्राफ,रविन्द्र कुमार,विंध्यवासिनी गुप्ता सहित अन्य वार्ड वासी मौजूद रहें।







