PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव के पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पचीस जून को सुबह करीब सात बजे उसकी सोलह वर्षीया पुत्री को सूरज उर्फ सागर पुत्र विनोद कुमार निवासी छींटीपुर थाना महेशगंज बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। आरोपी ने अपनी मौसी रीना पत्नी वीरेन्द्र निवासिनी सराय रायजू की साजिश से घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद दो के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।







