PRATAPGARH NEWS: शार्टसर्किट से मिनी फैक्ट्री में आग लगने से बुधवार को इलाके में हडकंप मच गया। लालगंज कोतवाली के अगई गांव में बुधवार की सुबह करीब पौने आठ बजे दोना पत्तल के लिए बनी मिनी फैक्ट्री में अचानक आग फैल गयी। आग की लपटंे देखकर आसपास के लोग भी भयभीत हो उठे। अगई गांव के आशीष तिवारी ने दोना पत्तल निर्मित करने के लिए फैक्ट्री लगा रखी है। आगजनी के कारण शार्टसर्किट माना जा रहा है। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया जा सका। पीड़ित आशीष के मुताबिक करीब बारह लाख के उपकरण आदि का नुकसान हुआ है। सूचना पर एक सौ बारह डॉयल पुलिस भी मौके पर पहुंची। वही फायर बिग्रेड की टीम ने भी आग को काबू पाने के लिए जमकर मशक्कत किया।







