जगन्नाथपुर में कथा में भगवान शिव की महिमा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
PRATAPGARH NEWS: रानीगंज कैथौला के समीप जगन्नाथपुर में हो रही श्री शिवमहापुराण कथा में बुधवार को देवाधिदेव महादेव ने शिवलिंग की महिमा का वर्णन किया। कथाव्यास आनन्दाश्रम जी महराज ने बताया कि शिवलिंग की पूजा के विधान और परम्परा को समझाते हुए कहा कि शिव की आराधना कल्याण का द्योतक है। उन्होने कहा कि इस पावन कथा को सुनने से मन को शांति और जीवन से भय का क्षरण हुआ करता है। उन्होने कहा कि शिव काल के नियंत्रक हैं। उन्होने बताया कि भगवान शिव ही शाश्वत सत्य हैं। उन्होने कहा कि शिवलिंग की पूजा से जीवन के पापों का अन्त हुआ करता है और मनुष्य को आरोग्य तथा धन धान्य की प्राप्ति कराया करता है। आनंदाश्रम जी ने बताया कि शिवलिंग की पूजा अकाल मृत्यु के भय को भी दूर कर दिया करती है। कथा के संयोजक गायत्री प्रसाद त्रिपाठी व शांती देवी ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। सह संयोजक यादवेन्द्र त्रिपाठी भोला ने व्यासपीठ का सम्मान तथा अधिवक्ता शिवेन्द्र त्रिपाठी एवं राधाकृष्ण त्रिपाठी ने स्वागत किया। संचालन राघवेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर भूपेन्द्र तिवारी काजू, रामकृपाल तिवारी, पप्पू तिवारी, अनन्तराम त्रिपाठी, सौरभ शास्त्री, बृजभान सिंह, श्याम लाल मौर्य, विनोद शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह राठौर, संतोष पाण्डेय, सिंटू मिश्र, मान सिंह, सुमित त्रिपाठी आदि रहे।





