Home उत्तर प्रदेश दुकान के लिए निकली नाबालिक किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

दुकान के लिए निकली नाबालिक किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी दो दिन पहले घर से दुकान के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी रविवार की शाम पांच बजे के करीब घर से दुकान नमकीन लेने के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा, पीड़िता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।