FATEHPUR NEWS: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत जनपद के विभिन्न विकास खण्डों और तहसीलों में चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को विकास खण्ड बहुआ में आयोजित शिविर में 52 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। विभाग ने जानकारी दी कि अगला चिन्हांकन शिविर 6 मई 2026 को विकास खण्ड मलवा में आयोजित किया जाएगा। पात्र दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर लाभ प्राप्त करें। इसके लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र भी मान्य होगा) अनिवार्य होंगे। योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को स्मार्ट फोन (दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए), ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, स्मार्ट केन, एमआर किट, हियरिंग एड (कान की मशीन) तथा कृत्रिम हाथ-पांव जैसे उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए 08189038778 पर संपर्क किया जा सकता है।







