FATEHPUR NEWS: ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे में आए श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, ज्ञान धन सिंह, अपर प्रमुख अधिकारी डीबी सिंह, अवर अभियंता आनंद नारायण, जेई सुदेश कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी नीरज कुमार, कार्य अधिकारी ठाकुर प्रसाद, बाबू मनोज कुमार, ठेकेदार सहित जिला पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।







