पुलिस और प्रधान व होमगार्ड संतोष पर मामले को दबाने का शक
LAKHIMPUR KHERI NEWS: फूलबेहड़ थाना इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के बाद हड़कंप मच गया है मृतका की माँ ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है साथ ही फूलबेहड़ पुलिस और गांव के प्रधान पर पैसे के दम पर मामले को पलटने का शक जताया है।मामला थाना फूलबेहड़ के ग्राम मौजमाबाद का है जहां की रहने वाली रिया मिश्रा उर्फ प्रिया का विवाह 21 मई 2022 को मयंक शुक्ला पुत्र रामप्रकाश शुक्ला से हुआ था मृतका की माँ बिट्टो देवी पत्नी श्रवण कुमार मिश्रा निवासी ग्राम ज्ञानपुर चौकी महेवागंज थाना कोतवाली सदर ने पुलिस अधीक्षक खीरी को चिट्ठी देकर इंसाफ मांगा है।बिट्टो देवी का कहना है कि 11 मई 2026 को उनकी बेटी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार तंग कर रहे थे बुलेट गाड़ी और सोने की चेन की मांग की जा रही थी मांग पूरी न होने पर बेटी को मार दिया गया।आरोप है कि घटना के बाद पति मयंक शुक्ला और ससुराल वाले मौके से भाग गए बेटी का शव बिना मायके वालों को बताए सीधे पोस्टमार्टम हाउस लखीमपुर भेज दिया गया शव पर गले और पूरे शरीर पर गहरी चोट के निशान थे जो हत्या की तरफ इशारा करते हैं।मृतका की माँ का कहना है कि फूलबेहड़ पुलिस और गांव के प्रधान की भूमिका शक के घेरे में है पुलिस और विपक्षी मिलकर मामले को खुदकुशी बताने की कोशिश कर रहे हैं आरोपियों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है इतना बड़ा जुर्म करने के बाद भी ससुराल वालों ने मायके वालों को कोई खबर नहीं दी पोस्टमार्टम हाउस शव कैसे पहुंचा किसने पहुंचाया इसकी जानकारी तक नहीं दी गई पुलिस चिट्ठी न बदल दे इसलिए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा दी गई है।खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है पीड़ित मा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायती पत्र दे आई है।पीड़ित मा ने मांग की है कि मामले की सही जांच कराई जाए फूलबेहड़ पुलिस और ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच हो मयंक शुक्ला रामप्रकाश शुक्ला विवेक शुक्ला व अन्य के खिलाफ हत्या और दहेज हत्या का मुकदमा लिखकर तुरंत पकड़ा जाए।फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बात सामने नहीं आई है लेकिन शिकायत के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है पीड़ित परिवार को डर है कि पुलिस और प्रधान पैसे के दम पर मामले को मोड़ सकते हैं क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।





