PRATAPGARH NEWS: विवाहिता के उत्पीड़न को लेकर पति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला निवासी शिवराम गुप्ता की पुत्री प्रियांशी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व लीलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियानी निवासी रवि गुप्ता पुत्र मथुरा के साथ हुई थी। तहरीर में कहा गया है कि शादी के पांच माह बाद उसका पति रवि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि पति रवि ने दहेज की मांग को लेकर पीड़िता के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपी द्वारा विवाहिता का मोबाइल फोन भी तोडकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़िता के मुताबिक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर घर दुबारा आने पर उसे जानलेवा धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज व धमकी तथा तोडफोड़ का केस दर्ज किया है।







