PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज बाजार में दबंगो द्वारा व्यापारी के साथ मारपीट की घटना को लेकर मंगलवार को आक्रोश का माहौल दिखा। सोमवार की शाम आठ बजे व्यापारी राकेश कुमार पुत्र जगन्नाथ अपनी दुकान पर बैठा था। इस बीच आधा दर्जन दबंग पहुंचे और उसे दुकान के अंदर से बाहर खींचकर जमकर मारापीटा। बीचबचाव को पत्नी आशा आयी तो उसे भी आरोपियो द्वारा गाली देते हुए जमकर मारापीटा। मंगलवार को पीड़ित व्यापारी ने थाने पहुंचकर चार नामजद तथा आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ घटना को लेकर तहरीर दी है। वही उदयपुर पुलिस द्वारा घटना को लेकर लापरवाही बरतने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश भी देखा गया।





