BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) वादी रिजवान पुत्र अब्दुलसमद निवासी ग्राम कुश्महर गौरडीह थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर लिखित तहरीरी सूचना दी गई कि वादी के भाई मो0 शफी को पुरानी रंजिस के कारण विपक्षीगण आरिफ पुत्र मो0 हनीफ, मो0 तारीक पुत्र मो0 हनीफ, शकील पुत्र मो0 हनीफ, बालअपचारी निवासी गण गौरडीह कुलाड़ी, चाकू व फरसा से मारने लगे जिससे ऊनको गम्भीर चोटे आई, जिनको इलाज हेतु सीएचसी पचपेड़वा ले जाया गया, प्रथामिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल बलरामपुर रिफर कर दिया गया, जिसके आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 94/2026 धारा 109(1),191(2),191(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक-19.06.2026 को थाना पचपेडवा पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित मु0अ0सं0 94/2026 धारा 109(1),191(2),191(3) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1-मो0आरिफ पुत्र मो0 हनीफ 2- मो0 तारीक पुत्र पुत्र मो0 हनीफ 3- बाल अपचारी निवासीगण ग्राम गौरडीह कुशमहर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।







