Home उत्तर प्रदेश थाना पचपेड़वा पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के  21500 रुपए पीड़ित...

थाना पचपेड़वा पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के  21500 रुपए पीड़ित के खाते में कराए गये वापस

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) आवेदक आदित्य यादव पुत्र बुधयी यादव निवासी ग्राम रमवापुर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 05.03.2025 को पीड़ित से  किसी फ्रॉड व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन जानवर खरीदने के सम्बन्ध मे कुल 53000/- रूपये  भेजवा लिए गए थे।जब पीड़ित को ज्ञात हुआ की उसके साथ फ्रॉड हुआ है तो उसके द्वारा तत्काल  इस घटना के संबंध में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना पचपेड़वा द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए  फ्रॉड हुयी कुल धनराशि मे से 21500/- रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया। साइबर हेल्पडेस्क थाना पचपेड़वा द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 53000 रूपये मे से  21500 रूपये को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी। अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत  होल्ड की गयीं, धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।