BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) पंजीयन गुमशुदगी संख्या 016/2023, दिनांक 15.11.2023, रपट सं0-034, समय 11.10 बजे, आवेदक काजी नेहाल पुत्र काजी बरकतुल्लाह निवासी गुरचिहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि प्रार्थी के भाई गुमशुदा सलामतुल्ला पुत्र काजी बरकतुल्लाह निवासी ग्राम गुरचिहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र 30 वर्ष के दिनांक 05.11.2023 समय 02.00 बजे घर से गाँव में निकलने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया था, थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की मोबाईल के लोकेशन के आधार पर व संदेही राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेइया थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर से पूछताछ के क्रम में गुमशुदा के मोबाईल बरामदगी के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0स0 101/2026 धारा 364, 302 ,201, 404, 328, 34 आईपीसी बनाम
1. राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेइया थाना उतरौला जनपद बलरामपुर
2. इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खां निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर 3.ओसामा पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर
4.मास्टर पुत्र अज्ञात निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के विरुद्व पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
बुधवार को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम, साइबर सेल, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2026 धारा 364, 302 ,201, 404, 328, 34 आईपीसी से संबन्धित गुमशुदा की मोबाइल लोकेशन व पूछताछ से प्रकाश मे आये क्रमशः अभियुक्तों 1. राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेइया थाना को0 उतरौला बलरामपुर 2. इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर को कस्बा उतरौला थाना को0 उतरौला बलरामपुर के मैक्स हास्पिटल से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण: पूछताछ में अभियुक्त राजन गुप्ता उर्फ समीर द्वारा बताया गया कि गुमशुदा /मृतक सलामतुल्ला की पत्नी सबीहा जो कि उतरौला में मोहल्ला रफीनगर की रहने वाली है, मैं उसी के पड़ोस में सलमान के मकान में किराये पर रहता था।मैं उसी दौरान उससे प्यार करने लगा था, उसका निकाह गुरचिहवा निवासी सलामतुल्ला के साथ हो जाने के बाद मैं उससे मिलने गुरचिहवा तक आता रहता था, मैं उसे किसी भी कीमत पर पाना चाह रहा था ।दिनांक 05.11.2023 को अपने साथी ओसामा पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार बलरामपुर एंव इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खां निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर के साथ रजडेरवा पहुंचा, वहाँ से मैं अपनी कार से गुरचिहवा पहुँचा, वहाँ पर मैंने सलामतुल्ला को बुलवाया, फिरोज फलवाले के साथ वह मेरे पास आया, जिसे मैं अपनी गाड़ी में लेकर बानगढ़ बन्धे के पास उसे घुमाने के बहाने ले गया।वहाँ पर थोड़ी देर उसे लेकर घूमता रहा और वहां पर अपने तीनों साथियों क्रमशः ओसामा पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार बलरामपुर व इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खां निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर तथा मास्टर पुत्र अज्ञात निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार बलरामपुर जो ओसामा के टेण्ट हाउस पर काम करता है , को लिया जो अपनी गाड़ी लेकर के पूर्वनियोजित योजना के मुताबिक आये थे, के द्वारा ग्लूकोज में अल्प्राजोलम नशीली दवा की 4 टेबलेट पीसकर जिसे हम लोगों ने पहले से ही तैयार कर रखा था, को सलामतुल्ला को पिला दिये, थोड़ी देर बाद उसे नशा होने लगा, वह कार की अगली बायीं सीट पर बैठा था, उसके नशे में हो जाने की हालत पर हम लोगों ने गाड़ी को रोक कर उसके सीट के पीछे जाकर रस्सी को उसके गले मे फँसा कर उसे जान से मार दिये थे, उसके मर जाने के बाद गाड़ी को लेकर समय करीब शाम 5:30 बजे हम लोग रजडेरवा आ गये थे । गाड़ी को आड़ में लगा कर लाश को एक बोरे में भर कर दूसरी गाड़ी के डिग्गी में डाल दिये थे, फिर हम लोग उस लाश को ले जाकर जनपद अयोध्या में पुल से एकांत पाकर नदी में फेक दिये। मृतक सलामतुल्ला की मोबाइल रियलमी एन्ड्राइड फोन में लगे सिम को अलग अलग स्थानों पर जाकर वाई-फाई का यूज करके रिचार्ज कर मृतक का सोशल मीडिया एकाउण्ट से मृतक के घर वालों को गुमराह करने के लिए पोस्ट एंव मैसेज डालता रहता था कि उसके घर वाले यह समझें कि सलामतुल्ला जिंदा है और हम लोगों से छुपकर कहीं बाहर रह रहा है।







