KAUSHAMBI NEWS: चंद्रशेखर सिंह पीजी आयुर्वेदिक संस्थान, कोइलहा में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे) के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान में द्वितीय व तृतीय व्यावसायिक कक्षाओं में क्रमशः प्रोन्नत हुए वर्ष 2024-25 व 2022-23 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए विभागीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान समूह के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वक्ताओं ने चिकित्सकों की समाज में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों को चिकित्सा पेशे की पहचान बताया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन सिंह, सचिव एसपी सिंह, प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार, उप-प्राचार्य प्रो. प्रभात कुमार तिवारी, डॉ. अमित सिंह सहित सभी शिक्षक, चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का संचालन वैद्य नरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।







