Home उत्तर प्रदेश थाना नकुड़ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 1 वांछित...

थाना नकुड़ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: अवगत कराना है कि दिनांक 30.05.2026  को सुदेश कुमार पुत्र सतपाल निवासी ग्राम रणदेवा थाना नकुड जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीरी सूचना बाबत उसकी नाबालिग बेटी उम्र 17 वर्ष  को बहला फुसलाकर साथ ले जाकर बलात्कार करने के सम्बन्ध मे थाना नकुड पर मु0अ0स0 307/26 धारा 137(2)/70(2)/351(2)/352 बीएनएस व 5G/6 पोक्सो अधिनियम व 3(2)(v) एससीएसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड  देवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 31.05.2026 को थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में दुष्कर्म के मुकदमें में 01 वांछित अभियुक्त सन्नी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम कीम्मागढ थाना झिंझाना जनपद शामली को ग्राम नल्हेड़ा गेट के पास पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।