Home उत्तर प्रदेश डीआरएम कप इंटर स्कूल 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

डीआरएम कप इंटर स्कूल 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

PRAYAGRAJ NEWS: डीएसए ग्राउंड पर आज से डीआरएम कप इंटर स्कूल 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्राची हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. राजेश पटेल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसओ प्रयागराज शैलेन्द्र कुमार सिंह, एडीएसओ अंकुर चक्रवर्ती तथा यूनाइटेड मेडिसिटी प्रयागराज के जीएम श्री मनीष कुमार मौजूद रहे। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहला मैच YMCA स्कूल और बेथनी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें बेथनी स्कूल ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 7-0 से शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला एपीएस प्रयागराज और डीएसए फुटबॉल अकादमी के बीच हुआ। यह मैच काफी रोमांचक रहा और निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के बाद ट्राई-ब्रेकर में डीएसए फुटबॉल अकादमी ने 4-3 से जीत हासिल की। दोनों मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आर्यन और आनंद को ‘बेस्ट प्लेयर’ का पुरस्कार दिया गया। मैचों का संचालन रेफरी एस. मोहन, विवेक सिंह और शाहिद अहमद ने किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन के साथ ही शहर में खेल के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई है।