KAUSHAMBI NEWS: बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंझनपुर हुबलाल चौधरी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान कौशांबी जिले से जुड़े कई अहम मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर विशेष चर्चा हुई।हुबलाल चौधरी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास की जरूरतों से डिप्टी सीएम को अवगत कराया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी बातचीत हुई।डिप्टी सीएम से हुई इस मुलाकात को जिले के विकास और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दिशा में अहम माना जा रहा है।







