Home उत्तर प्रदेश टीम वसुंधरा सृजन ने वृक्षारोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

टीम वसुंधरा सृजन ने वृक्षारोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

JHANSI NEWS: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम वसुंधरा सृजन ने बड़े हर्ष एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ध्वजारोहण का कार्य हैप्पी चावला एवं  दिलीप पुरी द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम के साथ-साथ टीम का निरंतर चल रहा वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित हुआ, जिसके अंतर्गत आज कुल 300 पेड़ लगाए गए। संगठन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर हमारे साथी शानू कंचन, सौरभ व्यास, ऋषभ राय, आयुष सक्सेना, बादाम सिंह, दीपक श्रीवास्तव, नैंसी राय,  योगिता बंसल, वर्षा साहू, माधुरी अग्रवाल, अंजलि अरोड़ा, सोनिका यादव, साधना व्यास, प्रिंस गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अचल  खारिया, सौरभ सोनी, ज्ञानेश गुप्ता  जीतू पंकज, राहुल भूपेंद्र सिंह रोहित कुशवाहा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। टीम वसुंधरा सृजन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।