Home उत्तर प्रदेश जेवर लेकर किशोरी घर से फरार, गांव के एक युवक के विरुद्ध...

जेवर लेकर किशोरी घर से फरार, गांव के एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी घर से दो दिन पहले जेवर लेकर फरार हो गई, किशोरी के पिता ने खोजबीन के बाद गांव के एक युवक के विरुद्ध बेटी को भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव का एक युवक शुक्रवार की रात बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित का आरोप की उसकी बेटी घर में रखे बहू के जेवर भी उठा ले गई है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सौरई बुजुर्ग निवासी दीपू पटेल के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।