Home उत्तर प्रदेश जलनिगम के लापरवाही पर बिफरे नपाध्यक्ष,ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

जलनिगम के लापरवाही पर बिफरे नपाध्यक्ष,ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर में जलनिगम की लापरवाही और ठेकदारों और अधिकारियों की मनमानी खुदाई से कई वार्डों में आमजनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रविवार की सुबह जलनिगम द्वारा गुडहट्टी रोड पर जेसीबी से खुदाई की जा रही थी,इसी दौरान सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की नजर उनके कैंप कार्यालय से कुछ दूरी पर चल रही जेसीबी से खुदाई पर पड़ी,जेसीबी से मनमानी खुदाई के कारण कई घरों के पाइप लाइन कनेक्शन टूट गए,जिसको लेकर स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने नपाध्यक्ष से शिकायत की।नपाध्यक्ष ने कड़ा रुख दिखाते हुए जलनिगम के अधिकारियों और ठेकदारों को जमकर फटकार लगाई, उन्होंने पूछा कि किसके परमिशन से बिना बोर्ड लगाए जेसीबी से खुदाई की जा रही है,जलनिगम का बोर्ड क्यों नहीं लगाया,नगर पालिका के अधिकारियों को क्यों सूचना नहीं दी गई,स्थानीय जनता और सभासद को सूचना क्यों नहीं दी गई ।जब जिलाधिकारी से मैन्युअल खुदाई को लेकर बात की गई थी,तो जेसीबी से खुदाई क्यों की गई।जेसीबी खुदाई से जिनके घरों के पानी और सीवर कनेक्शन टूट रहे है इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।इस दौरान नपाध्यक्ष ने जलनिगम के कई अधिकारियों को भी फोन कर जमकर डांट लगाई, उन्होंने कहा कि जलनिगम के कार्यों के कारण नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है।उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों को कैंप कार्यालय बुलवा कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया है और कहा कि आगे जहां भी कार्य हो जल निगम का बोर्ड लगाकर किया जाये और संबधित ठेकेदार और जेई का नाम उस पर दर्ज रहे।खुदाई से आम जनता के घरों के पानी और सीवर कनेक्शन न टूटे,अगर टूटे भी तो उसे तुरंत सही किया जाए।जलनिगम का जेई मौके पर मौजूद रहकर खुदाई करवाये और जेई जांच करने के बाद कनेक्शन  करवा कर ही मिट्टी को पाटे।जहा भी पानी और सीवर लाइन गई है वहां मैन्युअल खुदाई की जाए।आम जनता सुविधा सबसे पहले है,जलनिगम खुदाई के नाम पर जो अव्यवस्था फैला रही है,यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल,रवि टंडन,पप्पू टंडन सहित अन्य मौजूद रहे।