PRATAPGARH NEWS: जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे गोसांई बनियानार गांव निवासी धर्मपाल वर्मा पुत्र स्व0 रामसुख वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बारह जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे जमीन विवाद को लेकर गांव के विपक्षी राजेश वर्मा, संतोष वर्मा, बृजेश वर्मा पुत्रगण रामदेव वर्मा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ लाठी डंडा लेकर उसके दरवाजे पर आ धमके। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली देते हुए उसे जमकर मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







