Home उत्तर प्रदेश जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों से नौ...

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों से नौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली आईमा गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर राजस्व टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद कुछ जमीन बंजर व तालाब के नाम सुरक्षित था , इस दौरान दूसरे पक्ष से श्रीनाथ द्वारा विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर 28 मई को जमीनी विवाद को लेकर दोनो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद गाली गलौच व मारपीट होने लगी, जिसमे दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए,सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने घायलों को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया और गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही उपनिरीक्षक ने प्रथम पक्ष से रामकेश , रामू सरोज , पार्वती एवं दूसरे पक्ष से श्रीनाथ सरोज , योगेश , सुषमा , पुष्पा , मुकेश विवेक सरोज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।