Home उत्तर प्रदेश जनकल्याणकारी एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना ही ...

जनकल्याणकारी एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना ही  प्राथमिकता-एडी माध्यमिक

अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने ग्रहण किया पदभार
PRAYAGRAJ NEWS: माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत  कामता राम पाल ने अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर  कामता राम पाल ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुखी कार्यसंस्कृति विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षकों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि  कामता राम पाल के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।