Home उत्तर प्रदेश छात्रओं के पुरस्कार वितरण से होगा आज भूजल सप्ताह का समापन

छात्रओं के पुरस्कार वितरण से होगा आज भूजल सप्ताह का समापन

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित भूजल सप्ताह के समापन के अवसर पर चित्रकला निबंध कला मॉडल कला आदि कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को निर्णायक मंडल के सदस्य क्षेत्रीय  पुरातत्व अधिकारी वाराणसी डॉक्टर रामनारायण पाल,डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव,   दीपक कुमार केसरवानी, आकाशवाणी केंद्र ओबरा के निदेशक सचिन वर्मा, भूतत्वविद दिवाकर श्रीवास्तव, समाजसेवी रवि प्रकाश चौबे, अजीत कुमार सिंह, कॉलेज के  प्रबंधक जसवीर सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी कला प्रतिभा का  प्रदर्शन कर कार्यक्रम में एक मुकाम तक पहुंचाया। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।