PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली के पूरे नोती निवासी रविभूषण तिवारी पुत्र बालेन्द्र भूषण ने एसपी को शिकायती पत्र देकर उसके दरवाजे के सामने पिलर से तार चोरी किये जाने की घटना में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने की बात कही गयी है। शिकायती पत्र के मुताबिक बीती इक्कीस जून की रात लगभग दो बजे गांव के तीन आरोपियो द्वारा उसके घर के सामने बने पिलर में लगे तार को चोरी से काट लिया गया। सीसी फुटेज के आधार पर पीड़ित ने घटना को लेकर आरोपियो के खिलाफ लालगंज पुलिस को तहरीर सौपी है। एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में पीडित ने आरोप लगाया है कि कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उस पर समझौते का दबाव बनाया। तहरीर में बीती चौदह जून को भी आरोपियो द्वारा पीडित की भांजी पर धारदार हथियार से चुटहिल किये जाने के मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने का आरोप लगाया गया है। पीडित ने एसपी से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार की है।







