MIRZAPUR NEWS: थाना चिल्ह पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर APK फाइल के जरिए हुए साइबर फ्रॉड के 25 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। चिल्ह थाना क्षेत्र निवासी विनित कुमार ने 18 फरवरी 2026 को साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत NCRP पोर्टल पर ACK No. 23102260032873 के तहत दर्ज हुई। विनित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने APK फाइल के माध्यम से उनके खाते से बिना जानकारी के 25 हजार रुपये निकाल लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना चिल्ह साइबर सेल ने संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर ठगी की पूरी धनराशि 25 हजार रुपये आवेदक के खाते में वापस कराई गई।ठगी के 3 महीने बाद पैसा लौटने पर आवेदक ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। धनराशि मिलने पर विनित कुमार थाना पहुंचे और पुलिस अधीक्षक सहित साइबर सेल टीम का आभार जताया। इस दौरान साइबर सेल ने उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स भी दिए और अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की।







