तीन डंपर का चालान, तीन वाहन सीजय दर्जनों ट्रैक्टर मौके से भाग निकले
PRAYAGRAJ NEWS: घूरपुर थाना क्षेत्र में वैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन, परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन डंपरों का ऑनलाइन चालान किया। इसके अतिरिक्त, एक डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त (सीज) किया गया है। खनन निरीक्षक वैभव सोनी को कंजासा यमुना घाट पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस सूचना पर खनन,परिवहन और स्थानीय पुलिस की टीम ने घाट पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दर्जनों ट्रैक्टर मौके से भाग निकले। टीम ने बालू लादकर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा और उन्हें बालू सहित घूरपुर थाने लाकर सीज कर दिया। लालापुर क्षेत्र के प्रतापपुर और भीलोर घाट से बालू लादकर आ रहे तीन डंपरों को टीम ने रोका। डंपर रुकते ही उनके चालक वाहनों को लॉक कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद खनन, परिवहन और पुलिस विभाग ने तीनों डंपरों का ऑनलाइन चालान किया । घूरपुर से भी एक डंपर को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया और उसे सीज कर दिया गया। कार्रवाई के उपरांत, घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र और खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने टीम के साथ कंजासा यमुना घाट की ओर जाने वाले बालू परिवहन मार्ग को जेसीबी से खुदवाकर बंद करा दिया। थाना प्रभारी मिश्रा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन और परिवहन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफिया और वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यमुना के घाटों से बिना रॉयल्टी बालू निकालने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।







