Home उत्तर प्रदेश गढ़मऊ में लगी चौपाल, संविधान और सामाजिक न्याय पर हुई चर्चा

गढ़मऊ में लगी चौपाल, संविधान और सामाजिक न्याय पर हुई चर्चा

JHANSI NEWS: नेता प्रतिपक्ष राहुल  गाँधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में ग्राम गढ़मऊ में बहुजन स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य मुख्य अतिथि तथा जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, दलित अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, हरिओम श्रीवास, अशोक कंसौरिया, मुलायम सिंह रजक, दिनेश कुमार वर्मा, यथार्थ करोठिया, कैलाश अहिरवार, अरविंद, सुनील कुमार, लालाराम अहिरवार, दयाराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार शीलू ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सूर्या ने व्यक्त किया।