KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के चंदेलन का पुरवा डेरापर गांव की रहने वाली कमला देवी पत्नी स्वर्गीय राम नरेश ने गांव के ही एक व्यक्ति पर खेत में मवेशी छोड़कर फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता कमला देवी का कहना है कि उन्होंने अपने खेत में उड़द और तिल की फसल बो रखी है। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति अपनी भैंस और बकरियों को उनके खेत में छोड़ देते हैं, जिससे फसल लगातार नष्ट हो रही है। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अनुचित भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद खड़ा कर दिया।विधवा महिला ने पुलिस से फसल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।







