Home उत्तर प्रदेश खीरी बाजार में सड़क पटरी पर अवैध कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी

खीरी बाजार में सड़क पटरी पर अवैध कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी

शादी-ब्याह के मौसम में बढ़ा जाम का संकट, दुर्घटनाओं की आशंकाय कार्रवाई की मांग
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव तहसील क्षेत्र के नारीबारी-कोरांव मुख्य मार्ग स्थित खीरी बाजार में सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा गंभीर समस्या बनता जा रहा है। अतिक्रमण के चलते राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर इन दिनों शादी-ब्याह के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार दुकानदारों द्वारा पटरियों पर दुकानें सजाना, गिट्टी-बालू का ढेर लगाना, जानवर बांधना और सड़क किनारे अस्थायी ठेले लगाना आम बात हो गई है। इसके साथ ही ई-रिक्शा, दोपहिया व चारपहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और लोग घंटों फंसे रहते हैं।शाम के समय स्थिति और विकट हो जाती है, जब बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण आवागमन लगभग बाधित हो जाता है। इस अव्यवस्था के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है और कई बार हादसे हो भी चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।