Home उत्तर प्रदेश खागा विधायक के मंत्री बनने पर वकीलों ने बांटे लड्डू, जताई खुशी

खागा विधायक के मंत्री बनने पर वकीलों ने बांटे लड्डू, जताई खुशी

FATEHPUR NEWS: क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान के मंत्री बनाए जाने की खुशी खागा कचहरी में भी देखने को मिली। रविवार को मंत्री पद की शपथ लेने की खबर के बाद सोमवार को कचहरी खुलते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता रामसखा द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया और विधायक के मंत्री बनने पर बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि खागा विधानसभा से चार बार निर्वाचित विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाकर भाजपा सरकार ने न केवल खागा बल्कि पूरे फतेहपुर जिले का मान बढ़ाया है। उनके मंत्री बनने से जिले के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। गौरतलब है कि रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कृष्णा पासवान सहित आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिसके बाद से पूरे जिले में जश्न का माहौल बना हुआ है। खागा विधायक के मंत्री बनने पर जनपदवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर रामसखा द्विवेदी, अरविंद पांडेय, इजराइल फ़ारूक़ी, प्रदीप मिश्रा, मनोज एडवोकेट, बब्बू यादव, बलवंत सिंह, सरोज पांडेय, आशुतोष पांडेय, अंशुमान शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, शालू अग्रहरि, सुमन, महेश सिंह, अरुण, अनूप कौशल, दुर्गेश अवस्थी, अखिलेश अग्रहरि, आशीष लोधी उर्फ सारंग, हरिओम, संदीप श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, लक्ष्मीकांत अवस्थी, अंकित, धीरेंद्र, जितेंद्र राज, योगेंद्र, योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, श्याम कुमार गुप्ता, पंकज एडवोकेट, राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट, ब्रजेश शुक्ला, कृष्ण कुमार एडवोकेट सहित समस्त कार्यकारिणी एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।