हालात से नहीं हारे अजय पटेल, सियासत में दिखा रहे तेवर
FATEHPUR NEWS: जहां एक ओर गंभीर बीमारी इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ देती है, वहीं अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अजय पटेल इन चुनौतियों को मात देते हुए संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद उनका जज्बा और सक्रियता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।अजय पटेल लंबे समय से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे हुए हैं। बीमारी के दौर में भी उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों से दूरी नहीं बनाई। बल्कि वह पहले की तरह ही पूरे प्रदेश में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।वे लगातार गांव-गांव, कस्बों और शहरों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं और संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। खास बात यह है कि प्रदेश में जहां कहीं भी धरना-प्रदर्शन, जनआंदोलन या पार्टी का कोई कार्यक्रम आयोजित होता है, वहां उनकी उपस्थिति देखने को मिलती है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो रहा है। अजय पटेल, सिराथू विधानसभा की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। संगठन को विस्तार देने और उसे नई दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि ऐसे विपरीत हालात में भी उनकी सक्रियता उन्हें एक मजबूत और समर्पित नेता के रूप में स्थापित करती है।बीमारी के बावजूद उनका यह संघर्ष न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक जीवन में भी एक सकारात्मक संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों को डिगा नहीं सकतीं। अजय पटेल का यह जुझारूपन आज के समय में एक मिसाल बनता जा रहा है, जो यह साबित करता है कि सेवा और समर्पण के लिए परिस्थितियां नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति मायने रखती है।







