KUSHINAGAR NEWS: कृषि स्नातकों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, एग्री जंक्शन योजना हेतु आवेदन आमंत्रितउप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 में कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश एवं कृषि प्रसार सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्री जंक्शन योजना) जनपद के समस्त विकास खण्डों में संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जनपद में निवास करने वाले ऐसे बेरोजगार युवक/युवतियां, जिन्होंने कृषि एवं सम्बद्ध विषयों जैसे—कृषि, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन आदि में किसी राज्य/केंद्रीय विश्वविद्यालय अथवा आईसीएआर/यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त की हो, आवेदन करने के पात्र होंगे।bआवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 05 वर्ष की आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट अथवा https://agriculture.up.gov.in/Agrijunction� पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2026 निर्धारित है तथा आवेदन हेतु कोई शुल्क देय नहीं है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में उप कृषि निदेशक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। उप कृषि निदेशक ने जनपद के पात्र कृषि स्नातकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करें तथा किसानों को उन्नत कृषि सेवाएं प्रदान करने में सहभागिता निभाएं।







