Home उत्तर प्रदेश किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा

किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: किशोरी के घर से लापता होने को लेकर लालगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर तियांई निवासी मंसूर अली पुत्र गुलाब ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चार मई को उसकी सोलह वर्षीया पुत्री दिन में दो बजे घर से निकली। देर रात तक उसकी पुत्री वापस नही आयी। परेशान परिजनों ने खोजबीन किया पर किशोरी का पता नही चल सका। सात मई को रिश्तेदारों के माध्यम से जानकारी हुई कि गांव के साहिल पुत्र अजय बेतवाल ने साजिशन किसी आरोपी के साथ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा दिया है। पीड़ित ने किशोरी के साथ अप्रिय घटना की आशंका भी जतायी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।