Home उत्तर प्रदेश किन्नर समाज ने उठाई बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की मांग

किन्नर समाज ने उठाई बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की मांग

JHANSI NEWS: किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर एवं किन्नर समाज की महामंडलेश्वर माता जी ने अनेक किन्नर साथियों के साथ वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी मैं पधार कर महारानी लक्ष्मीबाई के किले की प्राचीर से बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के योद्धाओं के साथ बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का उदघोष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो तीन साल का बादा किया था उसे अति शीघ्र पूरा किया जाये । अन्यथा पूरे देश के किन्नरों को एकत्रित कर सरकार के खिलाफ बुन्देलखण्ड की जनता के साथ बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। हम जनप्रतिनिधियों से भी मांग कर रहे हैं कि बो बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए आगे आयें और बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा का साथ निभाये वर्ना आगामी चुनाव उनके लिए भी भारी पड़ेगा। किले पर उपस्थित किन्नरो ने किले को घूमने आने बाले पर्यटकों से बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में शिरकत करने की आवाह्न किया। वाराणसी से पधारी किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर, महामंडलेश्वर माता जी के साथ बड़ी संख्या में पधारे किन्नर एवं बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय , रघुराज शर्मा,हनीफ खान,प्रदीप नाथ झा,शिवम गौतम आदि उपस्थित रहे।