Home आस्था काली माता मंदिर से 10 किलो का घंटा चोरी, ग्रामीणों में रोष

काली माता मंदिर से 10 किलो का घंटा चोरी, ग्रामीणों में रोष

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव स्थित काली माता मंदिर से बीती रात चोरों ने लगभग 10 किलो वजनी टंगा घंटा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर सौंपी है। ग्रामीण कुलदीप कुमार, राममिलन, राहुल और बब्लू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के बाहर स्थित काली माता मंदिर में वर्षों से टंगा बड़ा घंटा रात अज्ञात चोर खोलकर उठा ले गए। मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोगों ने घंटा गायब देखा तो इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। करीब छह माह पूर्व भी मंदिर से तीन घंटे चोरी हो गए थे, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। एक बार फिर हुई चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही