Home उत्तर प्रदेश कसेरुआ चौकी का हुआ भूमि पूजन, पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत

कसेरुआ चौकी का हुआ भूमि पूजन, पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत

PRATAPGARH NEWS: जनपद में बेहतर पुलिसिंग और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। थाना रानीगंज क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित पुलिस चौकी कसेरुआ का भूमि पूजन पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी भी मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी निर्माण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई चौकी बनने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को पुलिस सहायता शीघ्रता से उपलब्ध हो सकेगी।
एसपी दीपक भूकर का कहना है कि
कसेरुआ पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। पुलिस की पहुंच आमजन तक और तेज व प्रभावी बने, इसी उद्देश्य से चौकी निर्माण कराया जा रहा है।