Home आस्था कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ अजुहा में श्रीमद्भागवत कथा

कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ अजुहा में श्रीमद्भागवत कथा

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत अजुहा में सोमवार से सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर मुख्य यजमान नंद किशोर चौरसिया द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली । जिसमें बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारण कर महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह कलश शोभा यात्रा अपने शायरी माता से होकर सब्जी मंडी, नवीन मंडी, लाई मंडी,शायरी मांता मंदिर, नेशनल हाइवे होते हुए वापस कथा स्थल में पहुंची। कलश यात्रा में डीजे के साथ हरे रामा हरे कृष्णा जैसे कीर्तन से वातावरण भक्ति मय हो गया है। कलश यात्रा में महिलाएं एवं युवतियां के सिरों में कलश की अद्भुत छटा दिखाई पड़ रही थी। यजमान रास्ते के मंदिरों में पूजा अर्चना करते रहे।कलश यात्रा का नगर वासियों ने स्वागत कर कार्यक्रम के सफल होने की कामना की है।कथा स्थल पर प्रसिद्ध कथावाचक कृपा शंकर महराज ने भागवत माहात्म्य के माध्यम से मंगलाचरण की कथा का अनुश्रवण कराया। उनके मधुर वचनों और आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा पंडाल भक्ति भावना से सरोवर हो उठा है। कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा के महत्व और उसके सुनने से मिलने वाले दिव्यानंद का वर्णन करते हुए कहा की भागवत कथा श्रवण करना मनुष्य के जीवन को पवित्र और सफल बनाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मौजूद रहे।