KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत आज तहसील सिराथू की ग्राम बिदनपुर ककोढा में आयोजित कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया एवं ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 1996, नवीन परती की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया। इसी प्रकार ग्राम की गाटा संख्या 1997, तालाब भूमि पर हुए अस्थाई कब्जा को हटवाया। ग्राम की गाटा संख्या 1283, चकमार्ग को चिन्हांकित कर कब्जा मुक्त कराया गया। शिकायतकर्ता अमित कुमार शुक्ला की शिकायत पर मौके पर ही लेखपाल से खसरा बनवाकर, उन्हें सुपुर्द किया गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।







