KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी उसके साथ छेड़खानी करने लगा जिसका विरोध करने विपक्षी मारपीट कर चोटिल कर दिया बीच बचाव करने पर बेटी के साथ भी मारपीट करने लगा, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार को वह अपने घर से खेत की ओर जा रही थी, तभी उसका पड़ोसी अपने घर के पास बुरी नीयत से खींचने लगा, शोर मचाने पर बेटी बीच बचाव के लिए पहुंची तो विपक्षी मारपीट कर चोटिल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







