Home उत्तर प्रदेश ककरही-टड़िया-गायघाट सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण, मरम्मत के दिए सख्त निर्देश

ककरही-टड़िया-गायघाट सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण, मरम्मत के दिए सख्त निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने ककरही-टड़िया-गायघाट सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2023-24 में निर्मित इस सड़क पर जगह-जगह पैच पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण एवं मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) कमल किशोर, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।