पुलिस ने मोबाइल और चोरी का ऑटो बरामद
AGRA NEWS: ऑटो में सफर करते ही उड़ गया फोन, सिकंदरा पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा छीना मोबाइल और चोरी का ऑटो बरामद. थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक यात्री का ऑटो के अंदर ही मोबाइल छीने जाने के मामले का पुलिस ने तुरंत खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद कर लिया है। 9 मई को एक व्यक्ति ऑटो में सफर कर रहा था। तभी ऑटो में पहले से बैठे तीन युवकों ने मौका पाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे धमकायाऔर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ऐसे पकड़ा गिरोह पीड़ित की शिकायत के बाद थाना सिकंदरा और इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सर्विलांस और तकनीकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने अक्षय, चिंद्र और छोटू नाम के तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल कर ली। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।







