PRATAPGARH NEWS: एसपी दीपक भूकर के अपराध नियंत्रण अभियान मे इन दिनों लालगंज कोतवाली पुलिस का प्रदर्शन लगातार अव्वल दिख रहा है। कोतवाली पुलिस ने स्पेशल टीम की मदद से दस हजार के ईनामिया आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में कोतवाली के दरोगा ध्रुव सिंह व स्पेशल टीम प्रभारी विजेन्द्र ंिसंह पुलिस टीम के साथ गंभीर मुकदमो मे वांछितो की तलाश में निकले थे। बीती इक्तीस मई को कोतवाली के पूरे पितम्बर मोठिन में दबंगो ने पीड़िता का घर बुल्डोजर से गिरा दिया था। आरोपियो ने विरोध करने पर पीडिता व उसके परिजनों को मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचायी थी। पुलिस ने हमले के आरोपी एक अधिवक्ता को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना को लेकर चार अन्य नामजद आरोपी फरार हो गये। एसपी दीपक भूकर ने इन फरार आरोपियो पर दस दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया। स्पेशल टीम व लालगंज पुलिस टीम ने ईनामिया अभियुक्त सुरेशचंद्र धुरिया पुत्र वरूनी प्रसाद निवासी पितम्बर का पुरवा मोठिन को उसके घर के समीप आम की बाग से दबोच लिया। पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि घटना को लेकर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, शीघ्र सभी वांछित जेल भेजे जाएंगे।







