Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उघोघ व्यापार मंडल कि बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश उघोघ व्यापार मंडल कि बैठक सम्पन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष/पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के तत्वावधान में शुक्रवार को होटल सिद्धार्थ गणेशगंज में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवमुद्रा ने एवं संचालन युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष  बनवारी लाल कंछल एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी एवं प्रांतीय मंत्री/ पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कछवां अजय उपाध्यक्ष को माल्यार्पण अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न बाजारों के अध्यक्षों को जिला और नगर के पदाधिकारी महिला पदाधिकारी विभिन्न ट्रेड के अध्यक्ष युवा अध्यक्षों को उनके व्यापारियों के प्रति संघर्षों मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। उक्त बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों एवं नगर के उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों के द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के दुष्प्रभाव जीएसटी में आ रही तमाम दिक्कतों स्मार्ट मीटर की दिक्कतों मनमाने बिजली बिल की समस्या नगरी क्षेत्र की गड्ढा युक्त बदहाल सड़कों मिर्जापुर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना एवं औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाने एवं साहूकारी लाइसेंस समाप्ति के बाद पुराने रजिस्टर्ड साहूकारो की समस्या आदि विषयों पर अपने विचार और मांग रखे गए।
वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/ नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी के द्वारा मिर्जापुर जनपद में सरकार के द्वारा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार के नए शुअवसर पैदा करने, नगरी क्षेत्र की गड्ढा युक्त बदहाल सड़कों के नवनिर्माण, जिला मुख्यालय से 10-5 किलोमीटर परिक्षेत्र में सरकार की तरफ से औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना एवं ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, साहूकारों की समस्या से संबंधित पांच सूत्रीय मांग पत्र प्रांतीय अध्यक्ष/पूर्व सांसद को देकर उनसे अनुरोध किया कि हमारी महत्वपूर्ण मांगों के लिए संबंधित मंत्रियों से समय लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करके इन समस्याओं का समाधान कराने की कृपा करें मिर्जापुर का उद्यमी व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपकी तरफ देखकर आशान्वित है। प्रांतीय मंत्री अजय उपाध्याय जी ने कंछल के अनवरत व्यापारी समस्याओं के संघर्ष के प्रति व्यापारी समाज की तरफ से आभार प्रकट करते हुए उपरोक्त सभी मांगों के समाधान कराए जाने की मांग किया।
मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष/पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आगामी 17 -18 अप्रैल 2027 को प्रान्तीय चुनाव लखनऊ में होना है मैं पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हूं प्रान्तीय सदस्यता चल रहा है प्रत्येक जनपद में व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक में जो भी समस्याएं मुझे मांग पत्र के माध्यम से दिया जा रहा है मैं समय-समय पर संबंधित मंत्रालयों और माननीय मंत्रियों से मिलकर उन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास कर रहा हूं सरकार के द्वारा तमाम समस्याओं का समाधान किया भी गया है उसी क्रम में आज मिर्जापुर के इस व्यापारी समागम में हमें जिस विश्वास के साथ मिर्जापुर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग पत्र दिया गया है मैं मिर्जापुर के एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से संबंधित मंत्रालयों को पत्रक भेज कर एवं संबंधित माननीय मंत्रियों से आपके साथ व्यक्तिगत मिलकर इन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करूंगा । जिला अध्यक्ष शिव मुंद्रा ने अतिथियों का एवं आए हुए व्यापारी प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, प्रांतीय मंत्री अजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडे, जिला अध्यक्ष शिवमुद्रा, वरिष्ठ जिला महामंत्री/पेट्रोलियम अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी, महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती अनीता गुप्ता, कछवां नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद गुप्ता, जिला महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत, नगर युवा अध्यक्ष अमन दुबे, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल, नगर मंत्री हिमांशु सेठ, अंकित अग्रहरि, प्रांतीय सदस्य राजीव शुक्ला, धीर प्रताप जायसवाल, विमल तिवारी, राजेंद्र अग्रवाल, हरिशंकर मोटवानी, अजय जायसवाल, नयन जायसवाल, कृपा शंकर यादव, संजय कपूर, सोनम चतुर्वेदी, गोपाल अग्रहरि, रामकुमार गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अभिषेक सल्लू जी, नारायण अग्रवाल, संजय गुप्ता आदि व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।