Home उत्तर प्रदेश इग्नू के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का परिचय समारोह हुआ संपन्न

इग्नू के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का परिचय समारोह हुआ संपन्न

VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज, वाराणसी स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 48048 में बुधवार को जनवरी सत्र 2026 के नवप्रवेशी छात्रो  का परिचय कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व समन्वयक  प्रो. अनिल कुमार तथा  उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने अध्यक्षता की तथा कार्यक्रम का संचालन प्रो. ओम शर्मा द्वारा किया गया।  इस अवसर पर पूर्व समन्वयक प्रो. अनिल कुमार ने अपने सहज, प्रभावशाली और रोचक अंदाज़ में छात्रों को इग्नू से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी इतनी सरलता से दी कि पूरा सत्र ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ अत्यंत आकर्षक बन गया। उनके अनुभवों और उदाहरणों ने विद्यार्थियों को न केवल मार्गदर्शन दिया, बल्कि उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी किया।कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को इग्नू की शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रम तथा अध्ययन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समन्वयक प्रो. ओम शर्मा ने इग्नू के छात्रों को सफल अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और स्वअनुशासन पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को लगन और निरंतरता के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में60 छात्रों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डॉक्टर रमेश कुमार, डॉक्टर अंकित रघुवंशी, डॉक्टर निखिल कुमार, मोहम्मद अबू शाहिद, विवेक यादव, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।