Home उत्तर प्रदेश आरपी डब्ल्यू वारियर ने किया ट्राफी पर कब्जा

आरपी डब्ल्यू वारियर ने किया ट्राफी पर कब्जा

वरिष्ठ समाजसेवी राजीव मिश्र ने खिलाडियों को किया प्रोत्साहित,  पुरस्कार वितरण
प्रयागराज फार्मा लीग के चैथे सीजन की प्रतियोगिता संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज फार्मा लीग प्रयागराज सीजन चार का फाइनल मैच आज दौलत हुसैन इण्टर कालेज खुल्दाबाद के मैदान पर हुआ जिसमें आरपी डब्ल्यू (राजरूपपुर वारियर) ने बाजी मार लिया।आरपी डब्ल्यू ने सीएनएस स्टार को रोमांचक मुकाबले में पांच रनों से हरा दिया।आरपी डब्ल्यू ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 186 रन बनाया जबकि सीएनएस स्टार ने खेलते हुए अंतिम ओवर में आल आउट हो गये। इस प्रकार आरपी डब्ल्यू रोमांचक मुकाबले में पांच रनो से जीत लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजीव कुमार मिश्र ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने खिलाडियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ समाजसेवी राजीव कुमार मिश्र ने फाइनल मुकाबले में खिलाडियों को प्रति छक्का मारने पर 500 रुपये दिए। इस प्रकार फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाडियों ने कुल 28 छक्के लगाये। प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच वेद सिन्हा को पुरस्कार मिला। वेद ने 35 बाल पर 82 रन बनाया जिसमें चार चैक और नौ छक्के लगाया। मैन आफ द सिरीज आशुतोष द्विवेदी, वेस्ट बालर हरीलाल साहू को पुरस्कार मिला।प्रयागराज फार्मा लीग प्रयागराज के आयोजन समिति के पंकज दीक्षित और नीरज पाण्डेय ने बताया कि यह सीजन चार का फाइनल मैच था। इसका शुभारम्भ आठ फरवरी से हुआ था जिसमें नौ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में राजरूपपुर वारियर ने मैच जीत लिया। फाइनल विजेता टीम को ट्राफी और 21 हजार रूपये नकद और उप विजेता टीम को ट्राफी और 15 हजार रूपये नकद पुरस्कार मिला। फाइनल मैच के दोनों टीमों के खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रयागराज फार्मा लीग प्रयागराज के आयोजन समिति के पंकज दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को और बेहतर बनाया जा रहा है जिससे कि अगले वर्ष से प्रदेश के और जिलों की टीम प्रतियोगिता में शामिल हो सके। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता दवा कंपनी के एमआर के बीच होती है।