इलियास अंसारी बने नगर अध्यक्ष, रूपा दुबे को महिला प्रकोष्ठ की मिली कमान
MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी के निर्देश पर नगर विधानसभा में संगठन मजबूती अभियान के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इलियास अंसारी को नगर अध्यक्ष और विंध्याचल की रूपा दुबे को महिला प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा लालमनी दुबे को नगर सचिव, रेखा देवी को महिला नगर सचिव और अंजली देवी को महिला प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि संगठन निर्माण अभियान के तहत मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा में बूथ, मोहल्ला और ग्राम सभा स्तर पर संगठन को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी मिलकर क्षेत्र में संगठन विस्तार का कार्य करेंगे और एक माह के भीतर सभी बूथ, मोहल्ला व ग्राम सभाओं में कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा।







